ताजमहल की सुरक्षा में गंभीर लापरवाही: सारे बैरियर पार कर पूर्वी गेट तक पहुंची कार, दो हिरासत में
ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था में शनिवार शाम गंभीर लापरवाही सामने आई। वीआईपी रोड कहे जाने वाले ताज पूर्वी गेट मार्ग पर दो बैरियर पार कर आगरा नंबर की कार सीधे पूर्वी गेट तक पहुंच गई, जिससे सुरक्षाकर्मियों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़कर कार सीज कर दी है।